Friday, September 6, 2013

फाइंड लोकेशन

फाइंड लोकेशन

कई बार आपको आने दोस्त की लोकेशन पता करनी होती हैं और लाख कोशिशों के बाद भी ऐसा नहीं होता।
अब मैपमाई इंडिया के एप् लोकेट की मदद से आप अपनी काॅन्टैक्ट लिस्ट में से एक साथ 10 लोगों की लोकेशन पता कर सकते हैं। दोस्तों या परिजनों को खोजने से पहले आपको उनसे टैªकिंग रिक्वेस्ट अप्रूव करवानी होगी, ताकि बिना किसी से पूछे उसकी लोकेशन का पता न लगे। आप एक खास मैप पर अपने दोस्त की लोकेशन देख सकते हैं। मजेदार बात यह यह है कि इसमें पांच दिन का लोकेशन डाटा सेव रहता हैं। अगर आपका कोई दोस्त बिना बताए कहीं चला जाता हैं तो इस एप् की मदद से आप उसे आसानी से खोज सकते हैं। यह एप खासतौर से एंड्राइड के लिए डिजाइन किया गया। और मुफ्त भी हैं।

ट्रांसफर क्लाउड डाटा

ट्रांसफर क्लाउड डाटा
आप आनी फाइल्स को सेव करने के लिए गूगल ड्राइव, ड्राॅपबाॅक्स या स्काईड्राइव जैसी क्लाउड सर्विस का इस्तेमान करते होंगे। आपको कभी यह भी जरूरत पड़ती होगी कि आप एक सर्विस से अपनी फाइल को दूसरी सर्विस में ट्रांसफर कर सकें। अब ‘मूवर’ नाम की एक सेवा के जरिए यह भी संभव हैं।  आप अपनी ड्राॅपबाॅक्स फाइल्स को गूगल ड्राइव फाइल्स में या गूगल ड्राइव फाइल्स को अन्य सर्विस मं आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।  इस सर्विस में कनेंक्टर्स दिए गए हैं, जिनके जरिए आप एक सर्विस से दूसरी सर्विस में अपने डाटा को आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं। यह सर्विस एफटीपी के जरिए आपकी फाइल्स को ट्रांसफर करती हैं और ट्रांसफर होने के दौरान पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर देती हैं। यह सर्विस उस स्थिति में काफी उपयोगी हैं, जब आप या तो एक सर्विस से दूसरी माइग्रेशन चाहते हैं या फिर आप अपनी फाइल्स का दूसरी जगह पर बैकअप चाहते हैं।

इसके लिए आपको इस वेब पर जाना होगा।
यहां आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आप अपनी क्लाउड फाइल्स को एक सर्विस से दूसरी सर्विस में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। यहा आपको 10 जीबी तक डाटा फ्री ट्रांसफर करने की सुविधा दी जाती हैं।

Monday, August 26, 2013

Facbook Image maker

फेसबुक के लिए परफेक्ट कवर इमेज


फेसबुक और दूसरी सोशल नेटवर्किग वेबसाइट्रस पर प्रोफाइल पिक्चर काफी अहम होती है। हर कोर्इ यही चाहता है कि उसकी प्रोफाइल इमेज आकर्षक हो। इसके लिए कुछ लोग फोटोशाप या दूसरे फोटो को एडिटिंग साफ्टवेयर पर अपनी फोटो को एडिट कर आकर्षक बना लेते है, लेकिन जिन्हें ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं है, वे इस मामले मे पीछे रहते हैं। वे अपनी फोटो को क्राप तक नहीं कर पाते। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए सोशल मीडीया इमेज मेकर नामक वेबटूल को तैयार किया गया है। इस वेबटूल की मदद से आप फेसबुक, टि्रवटर, यूट्रयूब, गूगल प्लस, फिलकर, वीमीयो, पिनटरेस्ट, स्काइप, टम्बलर, लिंक्डइन, गे्रवटार, जिंग, वियाडियो, स्लाइडशेयर्स, फोरस्क्वेयर और अबाउट मी जैसी सोशल साइट्रस के लिए आकर्षक प्रोफाइल, कवर और हेडर तैयार की जा सकती है।

ऐसे बनाएं आकर्षक प्रोफाइल पिक्चर

इसके लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा

इस वेबसाइट पर आप अपनी सोशल मीडीया इमेज को रिसाइज और रिटच कर सकते हैं। यहां आप अपनी एक ही तस्वीर के एक दर्जन से अधिक लुक पा सकते हैं, जिनमें ब्लैक एंड व्हाइट और विंटेज लुक शामिल हैं। इस वेबटूल की खासियत यह है कि इसमें हर वेबसाइट के आधार पर इमेज साइज अपने आप एडजस्ट होता है। आपको सिर्फ इस इमेज के मनचाहे लुक को सेव इसे अपने सोशल प्रोफाइल पर अपलोड करने की जरूरत होती है। यहां इमेज जेपीर्इजी या पीएनजी फार्मेट में तैयार होती हैं।

http://www.autreplanete.com/ap-social-media-image-maker/


Sunday, August 25, 2013

Sort ID


कम समय के लिए आई डी बनाना।
हमे कई बार किसी वेबसाईट के प्रयोग के कई वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ईमेल आई डी की जरूरत होती हैं। लेकिन परेशानी यह है कि उक्त साइट से हमे कई अनचाहे मेल और मेसेज आने लगते हैं जो हमें परेशान करते हैं। और तो और दुसरी आई डी बनाये जाये तो उसके पासवर्ड और वेरिफिकेशन की भी परेशनी होती हैं। इससे से बचने के लिए यदि कम समय के लगभग 10 मिनट मेल साइट का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें आपको 10 मिनट के लिए एक अस्थाई ई-मेल आई बीना पासवर्ड बनाने की सुविधा मिलती हैं। यहां से आपको 10 मिनट के लिए एक अस्थाई ई-मेल आईडी बिना रजिस्ट्रेशन के बिना पासवर्ड के मिल जाती है।
            यहांसे पाये 10 मिनट की ई-मेल
      जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाते हो आपको इस वेबसाइट पर क्लिक करते हो आपको एक ई-मेल पता मिल जायेगा। इन बाॅक्स भी दिखाई देगा। अब आप 10 मिनट के लिए इसका साधारण तरह की मेल आई डी की तरह से प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप 10 मिनट के समय को बढ़ाना चाहते है, तो बढा भी सकते हैं अन्यथा यह ई-मेल आईडी खत्म हो जाती हैं।


New filem on Google play

अब गुगल प्ले पर नर्इ फिल्में

अब आप गुगल प्ले पर हालिया बालीवुड और हालीवुड फिल्में भी देख सकेंगे। हाल ही गूगल प्ले ने नया मूवी स्टोर लान्च किया है। नए एप से आप हिेदी के अलावा अगे्रजी फिल्म खरीद सकते है। मूवी खरीदने के बाद आपके अकांउट में सेव हो जाएगी। एक बार मूवी खरीदने के बाद इसे 5 डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास गूगल एकांउट होना जरुरी है। इस एप्लीकेशन को गूगल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको गूगल प्ले में जाकर मार्इ मूवीज सेक्शन मे जाना होगा। वहां आप इसका स्पेशल एप डाउनलोड कर सकते है या सीधे भी शापिग कर सकते है।

Saturday, October 13, 2012

trainenquiry


अब गूगल मैप पर खोल लीजिए, कहां है आपकी ट्रेन?


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल राडार को लांच किया है, यह ट्रेन ट्रेकिंग सेवा है जो कि गूगल मैप्स पर चलती है। http://railradar.trainenquiry.com/ पर उपलब्ध यह सेवा आपको मैप पर ट्रेन की सटीक लोकेशन ढूंढ़ने की सुविधा देती है। साइट को किसी भी मोबाइल फोन से एक्सेस किया जा सकता है जिसमें जीपीआरएस कनेक्शन हो, यह एटीएमएल5 पर आधारित है। हालांकि बड़ी स्क्रीन वाला फोन इस सर्विस के लिए अच्छा है। हालांकि अभी तक इस सेवा के लिए कोई भी मोबाइल एप्पलीकेशन नहीं है।

ऐसी ही सर्विस Indianrail.gov.in पर पहले से ही उपलब्ध है जिसका नाम स्पॉट योर ट्रेन है। हालांकि यह नई सुधरी हुई सर्विस सभी ट्रेनों के साथ भारत के नक्शे को दर्शाती है जो कि दिए हुए समय पर चल रही होती हैं। स्क्रीन पर ट्रेनों का प्रतिशत भी दिखता है जो कि सयम पर और या देरी से चल रही होती हैं। गूगल मैप्स पर आधारित सर्विस जूम इन और जूम आउट के लिए माउस को स्क्रॉल करके या बायीं ओर '+' या '-' ऑइकन को करके सुविधा देती है।
बाएं पेनल में सर्च सुविधा है जहां पर विशेष ट्रेन की रनिंग सूचना देख सकते हैं। इसमें स्टेशन को सर्च करने का भी विकल्प है। ट्रेन पर क्लिक करके ट्रेन की वर्तमान स्थिति और उसका रूट भी दिखता है। हालांकि सूचना के मामले में कुछ भी बदला नहीं गया है और यह जीपीएस के द्वारा ट्रेक लोकेशन नहीं है।
यह रेलवे स्टेशन से प्राप्त जानकारी पर आधारित है जिसको ट्रेन ने हाल ही में क्रास किया हो। इसलिए इसका मतलब है कि यह सही मायनों में लाइव सूचना की सुविधा नहीं देती है। यह बहुत अधिक प्रभावी हो जाएगी अगर इसको रेलवे की वर्तमान सेवा (Indianrail.gov.in) - स्पॉट योर ट्रेन सेवा को इस नए विकल्प के साथ अपग्रेड कर दिया जाए। इसके अलावा बनी हुई नई साइट केवल एक उद्देश्य की ही पूर्ति करती है।

Sunday, October 7, 2012

How can Block Web


dSls djsa osclkbV dks CykWd

      dbZ ckj vkidks baVjusV ij dqN osclkbV~l dks CykWd djus dh t:jr iM+rh gSaA